रोगी के अनुभव – सुमंत ने अपनी माँ की फिजियोथेरेपी के लिए पोर्टिया से कैसे मदद प्राप्त की?
मैंने अपनी माँ के लिए पोर्टिया फिजियोथेरेपी सेवा का लाभ उठाया और उनकी अविश्वसनीय और असाधारण टीम के सदस्य और मेरी माँ के फिजियोथेरेपिस्ट – डॉ दिव्या टिकू के बारे में आपको बताना चाहूँगा।
दिव्या मेरी माँ श्रीमती सुरेश आहूजा के फिजियोथैरेपी सेशन लगभग एक महीने से कर रही हैं।
मुझे यह उल्लेख करके शुरू करना चाहता हूँ , कि मैं लोगों को उनके चरित्र की ताकत से अधिक आँकता हूँ, और एक व्यक्ति एक इंसान के रूप में कितना अच्छा है, न कि केवल उनकी पेशेवर विशेषज्ञता, और उनके उत्कृष्टता के क्षेत्र में ज्ञान।
दिव्या के मामले में, उन्होने न केवल मेरी माँ के लिए अपने को बहुत बढ़िया फिजियोथेरेपिस्ट साबित किया है, बल्कि उनके पास प्रतिभा और विशेषज्ञता भी खूब है।
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह चरित्रवान गुणों वाली एक गर्मजोशी से भरी सौम्य शख्सियत है, जिनके गुण – दया, अनुग्रह, सहानुभूति और करुणा को आज कल खोजना मुश्किल है।
दिव्या के फिजियोथेरेपी सत्र ने मेरी माँ को पिछले 3-4 हफ्तों में काफी मदद की है। उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद, मेरी मां, जिनकी रीढ़ में एक L3 और D9 संपीड़न फ्रैक्चर है, ने एक वॉकर की मदद से बाथरूम में चलना शुरू कर दिया है, वह मेरी माँ की घर के रहने वाले कमरे में घूमने में मदद भी करती हैं । वह लगातार फिजियोथेरेपी से उनकी काफी मदद कर रही हैं।
इसके अलावा, दिव्या ने मेरी मां को कुछ शारीरिक व्यायाम सिखाए हैं, जो कि वह नियमित रूप से करती रही हैं – और ये व्यायाम काफी मददगार रहे हैं, उनकी पैर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और दर्द कम करने में, चलने के दौरान और बिस्तर पर बैठे हुए। वह अब बिना किसी दर्द के, अधिक समय तक बिस्तर पर बैठने में सक्षम है।
मैं डॉ दिव्या टिकू को सबसे अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में देखता हूं। रोगी की भलाई के लिए उनकी अभूतपूर्व क्षमता और कौशल, उनकी सहानुभूति और निष्ठा,उन्हें एक असाधारण व्यक्ति बनाते हैं।
दिव्या जैसे लोगों को हर संगठन में स्वीकार, सराहना, पुरस्कृत और बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
सुमंत आहूजा, गुड़गांव